scriptUP: योगी सरकार का पुलिस पर चला डंडा, जबरदस्ती रिटायर किए गए पुलिसकर्मी, जानें क्या है पूरा मामला  | UP: 4 policemen including 3 sub-inspectors forcibly retired in Yogi government, know what is the whole matter | Patrika News
कानपुर

UP: योगी सरकार का पुलिस पर चला डंडा, जबरदस्ती रिटायर किए गए पुलिसकर्मी, जानें क्या है पूरा मामला 

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार में अपराधियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे में कानपुर में 3 दरोगा सहित 4 पुलिसकर्मी जबरदस्ती रिटायर कर दिए गए हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

कानपुरFeb 07, 2025 / 02:53 pm

Nishant Kumar

UP
UP Police: उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों पर तो शिंकजा कस ही रही है उनके साथ-साथ लापरवाही और अनुशासनहीनता करते पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कानपुर के दरोगा और एक पुलिस हेड कांस्‍टेबल को समय से पहले ही रिटायर कर दिया गया। 

क्या है पूरा मामला ? 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दरोगा अनिल कुमार श्रीवास्‍तव, दरोगा संजय सक्‍सेना, दरोगा अरविंद बहादुर सिंह और हेड कांस्‍टेबल शिव मंगल सिंह अपने रिटायरमेंट के नजदीक थे। इनके खिलाफ कई अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही की शिकायतें आयी थीं। गुरुवार को इनकी नौकरी समय से पहले ही खत्म कर दी गई। 

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा ? 

अपर पुलिस आयुक्त विपिन मिश्रा ने बताया कि पूर्व में मिले विभागीय दंड के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। दरोगा अनिल कुमार को अब तक 30 बार दंडित किया गया था। शिव मंगल सिंह को 18 बार, संजय सक्सेना को 28 बार, और दरोगा अरविंद बहादुर को 25 बार दंडित किया गया था।
यह भी पढ़ें

प्रयागराज में पुलिस ने वकील को पीटा, दरोगा ससपेंड, देखें वीडियो

 

अभी 10-15 साल बची थी सर्विस 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समय से पहले रिटायर किए गए पुलिस अधिकारियों की नौकरी अभी 10-15 से साल बची थी। बताया जा रहा है कि इन सभी पुलिस अधिकारियों के दंड के खिलाफ एक कमिटी बनाई गई थी। कमिटी ने इनके सारे दलीलों और तर्कों को खारिज कर दिया।

Hindi News / Kanpur / UP: योगी सरकार का पुलिस पर चला डंडा, जबरदस्ती रिटायर किए गए पुलिसकर्मी, जानें क्या है पूरा मामला 

ट्रेंडिंग वीडियो