scriptJeera Ajwain Water: सुबह खाली पेट भीगा जीरा और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे | Jeera Ajwain Water benefits in morning empty stomach | Patrika News
लाइफस्टाइल

Jeera Ajwain Water: सुबह खाली पेट भीगा जीरा और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे

Jeera Ajwain Water: सुबह खाली पेट भीगा हुआ जीरा और अजवाइन का पानी पीने से कई स्वास्थ सम्बंधित लाभ मिल सकते हैं। यहां जानिए इसके कई बड़े फायदे और इसे सेवन करने का सही तरीका।

भारतMay 29, 2025 / 04:26 pm

Nisha Bharti

Jeera Ajwain Water

Jeera Ajwain Water प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Jeera Ajwain Water: सुबह की शुरुआत अगर हेल्दी आदतों से हो तो दिनभर शरीर और दिमाग दोनों फ्रेश महसूस करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ आसान लेकिन असरदार चीजें शामिल करना चाहते हैं तो भीगा जीरा और अजवाइन का पानी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
ये दोनों चीजें आपकी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट से लेकर स्किन और वजन तक कई परेशानियों में राहत मिलती है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट भीगा हुआ जीरा और अजवाइन का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में। (jeera ajwain water in morning)

1. पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने की शिकायत रहती है तो जीरा और अजवाइन का पानी आपके लिए किसी घरेलू दवा से कम नहीं है। ये दोनों चीजें पेट में बनने वाली गैस को कम करती हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाती हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।
यह भी पढ़ें: Jeera Saunf Ajwain Powder: जीरा, सौंफ और अजवाइन चूर्ण के साथ भूलकर भी नहीं खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान

2. वजन घटाने में मददगार

वजन घटाना चाहते हैं तो भीगा हुआ जीरा और अजवाइन का पानी जरूर ट्राई करें। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है। साथ ही ये शरीर में जमे हुए विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद करता है। लगातार कुछ हफ्तों तक इसका सेवन करने से वजन घटाने में असर दिखता है।

3. शरीर को डिटॉक्स करता है

शरीर में समय-समय पर जमा हुए टॉक्सिन्स कई बार थकान, सिरदर्द और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं। जीरा और अजवाइन का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। इससे लिवर और किडनी को साफ रखने में मदद मिलती है। जिससे शरीर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करता है।

4. सर्दी-खांसी से राहत

अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम या गले में खराश की समस्या रहती है तो ये पानी आपकी इम्युनिटी को मजबूत बना सकता है। अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और जीरा में एंटीऑक्सीडेंट्स। दोनों मिलकर बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं और सांस की नली को साफ रखते हैं।

5. स्किन को बनाता है साफ और चमकदार

स्किन प्रॉब्लम्स का एक बड़ा कारण है अंदरूनी गंदगी। जब शरीर साफ रहता है तो उसका असर चेहरे पर भी दिखता है। जीरा और अजवाइन का पानी स्किन की सूजन को कम करता है और पिंपल्स व एक्ने जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है। रोज़ाना इसका सेवन करने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आ सकता है।

6. पीरियड्स की परेशानी में आराम

महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के समय पेट दर्द या क्रैम्प्स की दिक्कत होती है। अजवाइन का पानी इसमें बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद थाइमॉल तत्व यूट्रस की मसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है। जीरा और अजवाइन दोनों ही हार्मोनल बैलेंस बनाने में भी मदद करते हैं।

कैसे करें सेवन?

रात को एक गिलास पानी में आधा-आधा चम्मच जीरा और अजवाइन भिगो दें। सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके छान लें और खाली पेट पी लें। ध्यान रखें कि इसे पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ नहीं खाएं।

Hindi News / Lifestyle News / Jeera Ajwain Water: सुबह खाली पेट भीगा जीरा और अजवाइन का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो